हैप्पी विमेंस डे

हैप्पी विमेंस डे

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू , सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो

अम्बर जैसी तेरी ऊँचाई 
झील जैसी तेरी गहराई 
पुरूष तत्व जिसका मूल 
प्रकृति में वही छवि आई 

नारी से भी हो नर पूर्ण , ऐसा तुम्हारा स्वामित्व हो 
आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू , सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 

ज्ञान का प्रवाहमयी स्रोत 
कुल मर्यादा से ओतप्रोत 
तुमसे शिव का ओजस 
जीवन नैया का युद्धपोत हो 

नारी बिन न मिटे नर की पशुता , ऐसा विश्वास मनुष्यत्व है
आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू , सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 

प्रथम पाठशाला जन की
सभ्यता संस्कृति मन की
नग जैसी स्थिर अडिगता 
व्यापता हो रज कन की

वेद पुराण गाते है जिसको , ऐसे नर का  पांडित्व हो
आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू , सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: जन्म उत्...

Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: Meri DuniyaN: Meri Dun...